Laldhang News….यहां फिर आया भालू, थम गयीं ग्रामीणों की सांसे और फिर…. गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, लालढांग, गीता जोशी
लालढांग क्षेत्र में जंगली जानवरों ने ग्रामीणों के नाक में दम कर रखा है। यहां एक बार पिफर भालू ने ग्रामीणों को डराकर रख दिया है। खबर है कि लालढांग क्षेत्र के कटेबढ़ में दिन दहाड़े भालू आने से गांव के लोगो में अफरा तफरी मच गई। रविवार को दोपहर बारह बजे के लगभग कटेबढ़ गांव में भालू दिखाई दिया आबादी में दिन दोपहर में भालू आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। गांव वालो ने भालू को भगाने लगे काफी मशक्कत के बाद भालू इधर उधर भागता रहा।


कोटा वाली सेक्शन अधिकारी गौतम राठौड़ को गांव में भालू आने की सूचना मिलने पर टीम सहित मौके पर पहुंच कर भालू को ग्रामीणों की मदद से जंगल की खदेड़ दिया।गांव के गुरविंदर सिंह ने बताया कि जब भालू को गांव की ओर से जंगल की ओर खदेड़ रहे थे उसी समय भालू गगनदीप के आंगन में आगया।उन्होंने बताया चंद सकेंड पहले बच्चे आंगन में खेल रहे थे।किसी तरह से भालू को बाहर निकाला।गांव के योगराज सिंह ने बताया गांव में इस तरह से भालू के आने किसान अपने खेतो में भी नहीं काम कर पा रहे हैं। क्योंकि भालू अकेला देखकर व्यक्ति पर हमला कर सकता है।गांव के पंकज सैनी ने बताया कि दो दिन पूर्व बगल के गांव मोल्हापुरी में दिन में भालू दिखाई दिया था।सेक्शन अधिकारी ने बताया कि भालू को पटाखे छोड़कर गांव से बाहर जंगल की ओर खदेड़ दिया गया।भालू की निगरानी की जा रही हैं।
