उत्तराखंडसंपादकीय

Chardham Yatra@ तैयारियों में तेजी, दिए सख्त निर्देश|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी। सुरक्षित, सुचारू और सुगम चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागीय अधिकाारयों के साथ बैठक की। उन्होंने यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को मजबूत करने और विभागीय समन्वय पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए ड्यूटी रोस्टर शीघ्र जारी करने और तीनों कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए। हेल्पलाइन नंबर के व्यापक प्रचार पर भी बल दिया गया।

परिवहन व्यवस्थाओं के तहत बताया गया कि वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए जा रहे हैं। यात्रा के लिए करीब 500 बसें और 5000 टैक्सी/मैक्सी वाहन उपलब्ध रहेंगे। डीएम ने सभी वाहनों का समय पर सत्यापन और ट्रैफिक प्लान पूर्व में सार्वजनिक करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत लक्ष्मणझूला, कलियासौड़, भट्टी सेरा और नीलकंठ में चिकित्सा इकाइयां स्थापित करने, पर्याप्त एंबुलेंस और आपात सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस को जाम प्रबंधन के लिए पर्याप्त बल तैनात करने के निर्देश दिए गए।

डीएम पौड़ी ने स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश और पार्किंग व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के साथ अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वर्षाकाल को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में 15 अप्रैल तक जेसीबी तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

ad12

बैठक में सीओ तुषार बोरा, आरटीओ द्वारिका प्रसाद व विमल पाण्डे, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, लोनिवि विवेक कुमार सेमवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिलापूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, परियोजना अधिकारी उरेडा चंद्रप्रकाश उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *