उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने की निधि से 10 लाख देने की घोषणा |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

रायवाला। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ग्रामसभा प्रतीतनगर के होशियारी माता मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मंदिर में हॉल के निर्माण के लिए एमएलए फंड से 10 रुपये देने की घोषणा की।

अग्रवाल ने कहा कि समाज के निर्माण और विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, विज्ञान, खेल और राजनीति समेत हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित समाज की कल्पना संभव नहीं है।

ad12

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, प्रधान राजेश जुगलान, सागर गिरी, जिपंस दिव्या बेलवाल, अंजलि रावत, बिना बंगवाल, चंद्रकांता बेलवाल, कृष्णा रमोला, कमलेश भंडारी, अंजलि नैथानी, सरस्वती अधिकारी, रेखा भंडारी, माया डबराल, सुनीता नेगी, रोशनी नौटियाल, ऋषि राम, गणेश रावत, राहुल अग्रवाल, सुरेंद्र बिष्ट, विपिन कुकरेती, उर्मिला नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *