उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….DM Doon ने रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने रुड़की पहुंच कर उस सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी की, जहां से गढ़वाल और कुमाऊं के आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन की आपूर्ति की जाती है। यह कार्रवाई खराब गुणवत्ता की सप्लाई की शिकायतों पर की गई।

बताया गया कि निरीक्षण के दौरान गोदाम में कई अनियमितताएं सामने आईं। खजूर और केले के चिप्स के पैकेटों पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी तिथि संदिग्ध पाई गई। जबकि कई पैकेटों पर तिथि का उल्लेख ही नहीं था। कुछ पैकेटों पर छपी तिथि की जगह स्टैंप से तारीख अंकित मिली।  


वहीं, दिसंबर और जनवरी के अंडों सहित अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में वितरित किए जाने की बात भी सामने आई, जिससे गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। छापेमारी के दौरान गोदाम में बाल श्रमिक भी मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने गोदाम स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को भेजे जा रहे वाहनों को रोककर खाद्य सामग्री के सैंपल भी लिए गए।

ad12

जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि बच्चों और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *