उत्तराखंडसंपादकीय

चारधाम यात्राः BKTC ने की तैयारियों की समीक्षा |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

कैनाल रोड स्थित समिति कार्यालय आयोजित बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया से होगा। परंपरा के अनुसार इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यात्रा से पूर्व समिति का कार्यालय आईएसबीटी ऋषिकेश के समीप पर्यटन विभाग के पंजीकरण भवन में स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही बजट बैठक आयोजित कर तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं के लिए प्रावधान तय किए जाएंगे। धामों में सरल दर्शन व्यवस्था, पूजा प्रबंधन, सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन, आवास, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, पार्किंग और आपदा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। मंदिर परिसरों में निर्धारित सीमा के भीतर मोबाइल फोन से फोटो-वीडियो बनाने पर प्रतिबंध रहेगा।

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि अधिकांश तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अध्यक्ष ने वेबसाइट उन्नयन, ऑनलाइन पूजा बुकिंग, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और सहायता डेस्क को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

ad12

बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सदस्य महेन्द्र शर्मा, धीरज मोनू पंचभैया, प्रह्लाद पुष्पवान,  देवी प्रसाद देवली, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, डॉ. विनीत पोस्ती, नीलम पुरी, दिनेश डोभाल, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, एसएस बर्त्वाल, राजन नैथानी, गिरीश चौहान, प्रमोद नौटियाल, अतुल डिमरी, संजय भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *