Uttarakhand में एयर कनेक्टिविटी विस्तार पर Focus |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में हेलीपोर्ट और हेलीपैड सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा।

मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तराखड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी स्कीम को लेकर बैठक हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आदि कैलाश, नाभिडांग और जॉलीकांग को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहस्त्रधारा से पूर्णागिरी के लिए भी शीघ्र हवाई सेवा प्रारंभ करने पर जोर दिया।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में हवाई संपर्क बढ़ाने की संभावनाओं का निरंतर आकलन किया जाए। पर्यटन सर्किट के विकास को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड और हेलीपोर्ट सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएं।

ad12

बैठक में सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि प्रदेश में हेलीपैड और हेलीपोर्ट के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही शीघ्र ही नैनीसैनी एयरपोर्ट को एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हैंडओवर किया जाएगा। मौके पर अपर सचिव आशीष चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *