Doon News….यू-प्रिपेयर परियोजनाओं में सुस्ती पर सीएस ने जताई नाराजगी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। विश्व बैंक सहायतित उत्तराखंड डिजास्टर प्रि-पेयर्डनेस एंड रेजीलियंट प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर) के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति को लेकर राज्य सरकार अब सख्त रुख अपनाने जा रही है।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की धीमी कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि यू-प्रिपेयर से जुड़े सभी कार्यों की नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग अनिवार्य की जाए, ताकि परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी हो सकें। बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे 45 पुलों की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि 31 पुलों का कार्य अवार्ड किया जा चुका है। शेष 14 पुलों का कार्य 30 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से अवार्ड करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को 8 सड़कों के निर्माण कार्य का आवंटन भी शीघ्र पूरा करने को कहा गया। यूएसडीएमए द्वारा प्रस्तावित 10 डिजास्टर शेल्टरों को जल्द तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि डिजास्टर शेल्टर, एसडीआरएफ प्रशिक्षण सुविधाएं और 19 फायर स्टेशनों सहित यू-प्रिपेयर के सभी कार्यों की स्पष्ट टाइमलाइन तय की जाए, ताकि आपदा प्रबंधन की राज्य की क्षमता को मजबूती मिल सके।

ad12

इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. वी षणमुगम, विनोद कुमार सुमन, सी रवि शंकर, रणवीर सिंह चौहान, आनन्द स्वरूप आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *