सत्यापन अभियान के दौरान तीन संदिग्ध गिरफ्तार| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


खाकी का सत्यापन अभियान जारी है। सुरक्षा के लिहाज से चलाये जा रहे इस अभियान में पुलिस संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी हुयी है। इस क्रम में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। श्यामपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को भी सघन अभियान चलाया। आमजन से अपील की जा रही है कि किरायेदारों को अनिवार्य रूप से सत्यापन करायें तो कार्रवाई हो रही है।

ad12

श्यामपुर थाना पुलिस अलग-अलग टीमों के जरिये अभियान चला रही है। इस क्रम में गाजीवाली, कांगडी, खत्ता बस्ती समेत विभिन्न जगहों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन संदिग्धों को पुलिस ने गिर्फतार किया है। इनमें मिथुन वर्मा पुत्र हरिओम वर्मा निवासी फतेहगंज बरेली उत्तरप्रदेश हाल चण्डीघाट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष, महेश पुत्र प्रेम सिंह निवासी श्योहरा मुरादाबाद हाल निवासी चंडीघाट उम्र 20 वर्ष, .राजन वर्मा पुत्र हरिओम वर्मा निवासी फतेहगंज बरेली उत्तरप्रदेश उपरोक्त उम्र 22 वर्ष शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *