Uttarakhand News…परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए रहें तनावमुक्त|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। भरत मंदिर इंटर कॉलेज में कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने छात्र-छात्राओं के बीच बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम लाइव प्रसारण सुना।

शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल और खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर डॉ. रावत ने छात्रों को तनावमुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह दी। कहा कि तनावमुक्त परीक्षा देने से बेहतर अंक प्राप्त होते हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सुझावों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कहा कि अनावश्यक तनाव लेने से केवल नुकसान होता है।

ad12

मौके पर प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रवक्ता लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, शिवप्रसाद बहुगुणा, डॉ सुनील दत्त थपलियाल, जयकृत सिंह रावत, जितेंद्र बिष्ट, रंजन अंथवाल, विकास नेगी, विवेक शर्मा, अजय कुमार, हरि सिंह, नीलम जोशी, शालिनी कपूर, ज्योतिरमय शर्मा, निवेदिता अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *