Uttarakhand News….उत्कृष्ट सेवा के लिए रोहित को मिला नेशनल अवार्ड |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए जीवन रक्षक फाउंडेशन ने ऋषिकेश निवासी रक्तमित्र रोहित बिजल्वाण को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

गाजीपुर उत्तर प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा, विशिष्ट अतिथि डॉ. टी.पी. सिंह और फाउंडेशन के संस्थापक शीर्ष दीप ने रोहित बिजल्वाण को नवाजा।

बता दें, रोहित बिजल्वाण कई वर्षों से रक्तदान कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर मित्रों व सहयोगियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने अब तक ऋषिकेश क्षेत्र में 12 हजार से अधिक जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ad12

रोहित ने सभी नागरिकों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *