Uttarakhand News…मकर संक्रांति व उत्तरायणी पर सीएम धामी का संदेश|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है, जो भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्य देव की आराधना, ऋतु परिवर्तन और प्रकृति के साथ सामंजस्य का संदेश देने के साथ ही जीवन में सकारात्मक सोच के साथ निरंतर कर्म के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों के शुभारंभ से भी जुड़ा हुआ है।

ad12

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरायणी पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण अंग है, जो सामाजिक समरसता, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करता है। सीएम ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करे तथा प्रदेश निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *