Doon News…बेसहारा पशुओं को लेकर उठाएं ठोस कदमः मुख्य सचिव|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। हाईकोर्ट के बेसहारा पशुओं के बारे दिए गए निर्देशों को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बेसहारा पशुओं की समस्या पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कोर्ट के निर्देशों के प्रभावी अनुपालन के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।

मुख्य सचिव ने कहा कि सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बेसहारा कुत्तों और गोवंश को हटाने के लिए न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को क्षेत्रवार नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर जैसे बड़े शहरों में स्ट्रे डॉग्स के नियंत्रण के लिए त्वरित और समन्वित कार्रवाई पर जोर दिया।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर लावारिस पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने क्रिटिकल स्थानों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए कांजीहाउस तैयार करने और उनके सुचारु संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी बस टर्मिनलों, रेलवे स्टेशनों और उनके आसपास स्थानीय निकायों के सहयोग से बेसहारा पशुओं के प्रति प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही मुख्य सचिव ने आमजन को बेसहारा पशुओं को गोद लेने के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने व पालतू पशु रखने वालों के लिए ‘क्या करें, क्या न करें’ संबंधी एसओपी तैयार करने के निर्देश भी दिए।

ad12

बैठक में सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. आर. राजेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव विनीत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *