Uttarakhand News,,,,  संगीता राणा को अहिल्याबाई होल्कर सम्मान |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हरिद्वार। पंचपुरी हरिद्वार की अन्तर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर संगीता राणा को आज देहरादून के ‘नाइन पाम’ में सोसाइटी आफ मिशन 4-जी प्लस’ (गौ, गंगा, गाँव और गायत्री रजि०) द्वारा आयोजित संस्था के वार्षिकोत्सव-2025 में खेलों के माध्यम से समाज सेवा और सांस्कृतिक संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये ‘देवी अहिल्याबाई होल्कर सम्मान से नवाज़ा गया।


‌‌‌‌      यह सम्मान संगीता राणा को उत्तराखण्ड के पर्यटन, संस्कृति व सिचाई मंत्री सतपाल महाराज के द्वारा प्रदान किया गया। इस सम्मान के अन्तर्गत संगीता राणा को सम्मान पत्र, देवी अहिल्याबाई की मूर्ति तथा अंगवस्त्र प्रदान किया गया।    

ad12


‌‌‌       इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, वरिष्ठ साहित्यकार मधुसूदन होल्कर, होल्कर एजूकेशन ट्रस्ट से अधिवक्ता पंकज होल्कर, प्रसिद्ध साहित्यकार ईरा कुकरेती, संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष चन्द्र भट्ट के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों के समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से पधारे देवी अहिल्याबाई सम्मान तथा कर्मयोगी सम्मान विजेताओं के अलावा बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि तथा प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *