Uttarakhand News..सुशील बने माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संघ अध्यक्ष |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मुनिकीरेती। माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल की बैठक और चुनाव सम्पन्न हो गए। संघ में सुशील नौटियाल को अध्यक्ष और सुभाष भट्ट को महामंत्री चुना गया।

रविवार को प्रदेश महामंत्री डॉ. जनार्दन प्रसाद कैरवान और कोषाध्यक्ष मनोज द्विवेदी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपादित की गई। मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी को चुना। संरक्षक मंडल में देवी दयाल गैरोला, सरोजानंद जोशी व डॉ. राधा मोहन दास को शामिल किया गया।

इसके अलावा नई कार्यकारिणी में रविन्द्र जोशी को कोषाध्यक्ष, वासुदेव भट्ट को उपाध्यक्ष, डॉ. शांति प्रसाद मैठाणी को प्रवक्ता, अंजू नेगी को सह सचिव, आशीष जुयाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। वहीं जनपद स्तरीय कार्यकारिणी में सत्येश्वर डिमरी, कमल डिमरी, सुमन चौहान, ममलेश्वर प्रसाद, हीरामणि जोशी, अनिल रतूड़ी, हरीश चंद्र व विनोद जोशी को शामिल किया गया।

ad12

नवनियुक्त कार्यकारिणी ने संस्कृत शिक्षा के संवर्धन, शिक्षकों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *