उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News….स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार को मिला राष्ट्रीय सम्मान |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाने के लिए पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण आष्ैर पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। जो कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, नवाचारों और प्रभावी प्रशासनिक प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति का प्रतीक है।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। बताया कि दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य में टेलीमेडिसिन सेवाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के लिए एयर एम्बुलेंस सेवा भी प्रारंभ की गई है।

बता दें कि डॉ. आर राजेश कुमार की अुगवाई में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिले हैं। पहाड़ी और दूर-दराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग किया गया। इसके अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि, नई नियुक्तियां, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सुदृढ़ करना व आधारभूत स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

ad12

विशेष रूप से टेलीमेडिसिन सेवाओं के विस्तार से उन क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ परामर्श संभव हो सका है, जहां पहले चिकित्सा सुविधाएं सीमित थीं। इन नवाचारों के चलते उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य के रूप में उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *