उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…नेपाली लोकगायक जीवन शर्मा पहुंचे सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

नेपाली लोकगायक जीवन शर्मा पहुंचे सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल

ऋषिकेश। सत्य साईं बाबा के 100वें जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित शताब्दी उत्सव कार्यक्रम के तहत नेपाल के लोकगायक जीवन शर्मा ने सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली और उसकी सराहना की।

शुक्रवार को अस्पताल में पहुंचे लोकगायक जीवन शर्मा ने कहा कि संस्थान की सेवाएं जरूरतमंद लोगों के लिए एक ईश्वरीय वरदान की तरह हैं। उन्होंने नेपाल में भी ऐसे निःशुल्क चिकित्सा संस्थानों की आवश्यकता पर जोर दिया।

ad12

अस्पताल भ्रमण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और जन्मोत्सव स्मृति चिन्ह व फल भेंट किए। मौके पर सूर्य विक्रम शाही, अच्युत जोशी, अस्पताल की एचआर ऋतु थपलियाल, डॉ. रजनी सिंह, आशा चंचल, उषा रतूड़ी, रेखा भंडारी, पूजा देवरानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *