उत्तराखंडसंपादकीय

Roorkee News…मुख्यमंत्री ने रुड़की में धार्मिक-सामाजिक महोत्सव में किया प्रतिभाग|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संत समाज जीवन्त तीर्थ के समान है, जो समाज को सत्मार्ग पर अग्रसर करता है। यह बात उन्होंने जीवनदीप आश्रम में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में कही।

शुक्रवार को सीएम धामी ने जीवनदीप आश्रम में आयोजित समारोह के अवसर पर पद्मभूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं उन्होंने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सभागार, श्री सिद्धबली हनुमान द्वार व शहीद चौक का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि शहीद चौक देश के अमर वीरों की शौर्यगाथा का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि मुख्य मार्ग से सुनहरा मार्ग चौराहे को शहीद चौक नाम दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सनातन संस्कृति का गौरव विश्वभर में बढ़ा है। राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि केदारखंड व मानसखंड मंदिर क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण, यमुना तीर्थस्थल पुनरुद्धार, हरिद्वार-ऋषिकेश व शारदा कॉरिडोर, दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज की स्थापना जैसे कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना को सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। नकल विरोधी सख्त कानून लागू किया गया है, मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर ‘‘ऑपरेशन कालनेमि’’ के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की गई है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 11 कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए। 06 कन्याओं के सामूहिक विवाह पर आशीर्वाद दिया। सीएम की धर्मपत्नी गीता धामी ने भी नवविवाहित कन्याओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।

ad12

महोत्सव में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिद्रनंद गिरी, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं सचिव निरंजनी अखाड़ा श्रीमहंत रविन्द्र पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी मैत्रेयी गिरी, स्वामी विवेकानंद सरस्वती, स्वामी शिव प्रेमानंद, विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर अनीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *