Pauri Garhwal News….कल्जीखाल के इस गांव में राज्यभिषेक के साथ श्रीराम लीला मंचन संपन्न| जगमोहन डांगी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-कल्जीखाल-जगमोहन डांगी
पौड़ी (जगमोहन डांगी)। विकासखंड कल्जीखाल अंतर्गत ग्राम थापला में आयोजित सात दिवसीय रामलीला मंचन का समापन हो गया। इस अवसर पर राम, लक्ष्मण, सीता, भरत शत्रुघ्न व हनुमान सहित अन्य पात्रों ने गांव में शोभा यात्रा निकाली। रामलीला समिति द्वारा अस्त्र शस्त्रों की पूजा व हवन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

रामलीला समिति के संयोजक वर्तमान में दिल्ली पुलिस में एसीपी पद पर कार्यरत संजय असवाल ने कहा कि हम सब को मिलकर अपनी धार्मिक विरासत को जिंदा रखना है। उन्होंने रामलीला में मंचन करने वाले पात्रों व सहयोग करने वाले ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा सोशल मीडिया का जमाना है। उसके बावजूद रामलीला मंचन जैसे धार्मिक आयोजन के प्रति आज भी गांवों की महिलाओं की आस्था कम नहीं हुई।
उन्होंने कहा हम हर वर्ष बेहतरीन मंचन करने का और प्रयास करेंगे। उन्होंने स्थानीय पत्रकारों एवं सोशल मीडिया के ब्लागरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी गांव की 109 साल पुरानी रामलीला मंचन का देश दुनिया में प्रचार प्रसार हुआ।
रामलीला के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित समाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी ने रामलीला समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा थापला के ग्रामीणों के साथ खड़े रहेंगे जिन्होंने मुझे रामलीला में मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श हैं। जिन्होंने त्याग, मर्यादा, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलकर समाज को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा दी है। डांगी ने कहा कि भगवान राम के चरित्र से हमें कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और कर्तव्य का पालन करने की सीख मिलती है तथा ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एक दूसरे को जोड़ने का काम करते है।
विशेष अतिथि सज्जन सिंह नेगी ने कहा कि थापला गांव से पारिवारिक रिश्ता है। वह आज भी दर्शक के रूप में विगत पचास वर्षों निरंतर यहां रामलीला मंचन देखने आ रहे है।थापला की रामलीला मंचन के साथ बचपन से जुड़े है। पड़ोसी गांव होने के नाते उन्होंने बचपन में रामलीला में भी अभिनय किए और एक बार ग्राम प्रधान और एक बार क्षेत्र पंचायत सदस्य रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुके है। उन्होंने कहा कि बेशक रोजगार और सुख सुविधाओं के अभाव में गांव पलायन कर गए लेकिन पूर्वजों की धरोवर रामलीला मंचन जैसे धार्मिक आयोजन के लिए सभी गांव आकर एकजुट होकर इस धार्मिक विरासत को आगे बढ़े रहे है।
इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष गिरीश बिष्ट ने रामलीला मंचन के दौरान सहयोग करने वाले समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। रामलीला मंचन के दौरान सूपर्णखा के पात्र का अभिनय उत्तराखंड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कोमल राणा नेगी ने किया। वहीं, टीना नेगी, सुनीता नेगी, राधिका चतुर्वेदी, खुशबू बिल्जवाण व निकिता कुकरेती आदि महिला कलाकार मंचन कर रही हैं।

इस अवसर पर रामलीला समिति के उपाध्यक्ष दलवीर सिंह रावत, महामंत्री शिवनारायण सिंह असवाल, कोषाध्यक्ष मनीष रावत, सचिव अमन रावत, निर्देशक अनिल नैथानी, धर्मानंद थपलियाल, परमानंद थपलियाल, पंडित सुशील कुकरेती, जगमोहन सिंह, दिनेश कुकरेती, आशा देवी, सरोज देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी व सरोजनी देवी आदि मौजूद थी
