उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…..दून मैराथन में 700 धावकों ने लगाई दौड|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से दून मैराथन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।

आठ किलोमीटर की यह मैराथन पवेलियन ग्राउंड से शुरू होकर कनक चौक, एस्ले हॉल, बहल चौक, दिलाराम चौक, ब्रह्मकमल चौक, एनआईवीएच मार्ग से होती हुई वापस पवेलियन ग्राउंड में संपन्न हुई। दौड़ में करीब 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि यह दिन उत्तराखंड के इतिहास में एक गौरवशाली अवसर है। कहा, राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित यह दून मैराथन केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक संकल्प, एकता और ऊर्जावान उत्तराखंड की प्रतीक है। कहा कि मैराथन हमें दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। जैसे लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास जरूरी है, वैसे ही राज्य के विकास में हर नागरिक का निरंतर योगदान आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, युवा हमारे प्रदेश की शक्ति और आशा हैं। आपके कदमों की गति में राज्य का भविष्य निहित है। इस दौड़ के माध्यम से आप ‘स्वस्थ उत्तराखंड से सशक्त उत्तराखंड’ का संदेश समाज तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल जीतने के लिए नहीं, बल्कि खेल भावना, स्वास्थ्य और एकता के लिए है। सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम मिलकर अपने राज्य को स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध और आदर्श बनाएंगे।

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजेंद्र पांडेय, जिला खेल अधिकारी रविंद्र सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडेय, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और प्रतिभागी उपस्थित रहे।

ad12

दून मैराथन के परिणाम
– महिला वर्गः तनु चौहान (प्रथम), गौरी रावत (द्वितीय), सुधा पटेल (तृतीय)
– पुरुष वर्गः नितिन भंडारी (प्रथम), मुकेश (द्वितीय), विपिन (तृतीय)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *