चंपावत में होगी कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में ₹20.50 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की, कहा कि चंपावत में पंतनगर की तर्ज पर एक कृषि विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। छीनीगोठ क्षेत्र में बाढ़ राहत व सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छीनीगोठ व आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ राहत और सुरक्षा कार्य होने से यह इलाका मानसून के दौरान होने वाली क्षति से बचेगा। इससे कृषि भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की तर्ज पर चंपावत में स्थापित होने वाला नया कृषि विश्वविद्यालय स्थानीय युवाओं के लिए कृषि और संबद्ध विज्ञानों में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के नए अवसर खोलेगा। यह कदम पर्वतीय क्षेत्रों में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देगा और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगा।

ad12

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। चंपावत को एक आदर्श जिला बनाने की दिशा में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *