Rishikesh News….नव नियुक्त कोतवाल ने की विधायक अग्रवाल से मुलाकात|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। नवनियुक्त कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने मंगलवार को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अग्रवाल ने उनके नए कार्यकाल के लिए सफलता की कामना की।

विधायक अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश धार्मिक, पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध नगरी है। प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में शहर की कानून व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारु बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कोतवाल से कहा कि कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित यातायात पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए।

अग्रवाल ने आस्था पथ, त्रिवेणीघाट जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अवैध शराब, मादक पदार्थों और नशे के प्रसार पर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया ताकि युवाओं को गलत दिशा में जाने से रोका जा सके।

दीपावली पर्व को देखते हुए विधायक ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। कहा कि पर्वों के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात का उचित प्रबंधन और सतत निगरानी से किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और नागरिकों के बीच समन्वय और संवाद बढ़ाना जरूरी है ताकि समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हो। उन्होंने कोतवाल भट्ट को आश्वस्त किया कि नगर के विकास और कानून व्यवस्था से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

ad12

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने कहा कि वे जनप्रतिनिधि के सुझावों पर गंभीरता से अमल करेंगे और ऋषिकेश को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण नगर बनाने की दिशा में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *