Laldhang News….इस विधायक ने दिया ने कंडी रोड संघर्ष समिति को समर्थन| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-अनिल शर्मा


लालढांग क्षेत्र के ग्रामीणों का लालढांग चिल्लरखाल कंडी रोड की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन जारी है। इस मार्ग के नहीं बनने से ग्रामीण स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और ग्रामीणों में भारी गुस्सा भी है। आंदोलन को तेज धार देते हुये लालढांग चिल्लरखाल कंडी रोड संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों का धरना जारी रहा और ग्रामीणों ने दिया, कांग्रेसियो ने गांधी चौक तक कैंडिल मार्च किया।


ग्रामीणों के धरने को समर्थन देने पहुंचीं विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि राज्य सरकार जल्द से जल्द कंडी रोड का निर्माण कराये।

ad12

अन्यथा मै स्वयं ग्रामीणों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता को लेकर धरना शुरु करूंगी। जल्द हीं मुख्यमंत्री से चिल्लरखाल लालढांग रोड को लेकर मीटिंग होगी, मुद्दा विधान सभा मे उठाया जायेगा। कैंडिल मार्च मे गुरजीत लहरी, हकीमुल्ला उस्मानी, हेमा नेगी, सुरेंद्र सिंह, सहित भारी संख्या मे कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *