Uttrakhand News….मुख्यमंत्री धामी ने स्वदेशी और GST पर व्यापारियों से किया संवाद|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को “स्वदेशी अपनाओ“ अभियान और हाल में लागू नई जीएसटी दरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कुंआवाला में बाजार भ्रमण किया। उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के महत्व और कर प्रणाली में हुए बदलावों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और युवाओं को नए रोजगार अवसर मिलेंगे। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करें।

उन्होंने कहा कि एसटी दरों में किए गए संशोधन का उद्देश्य आम जनता की सुविधा बढ़ाना और व्यापारिक गतिविधियों को सरल बनाना है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि पारदर्शी और सरल कर प्रणाली से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

ad12

सीएम धामी ने कहा कि जन-जागरूकता और लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही “स्वदेशी अपनाओ“ अभियान को व्यापक सफलता मिलेगी और राज्य की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। मौके पर विधायक बृजभूषण गैरोला भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *