Rishikesh News…. नवीन रमोला बने संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
ऋषिकेश। टीजीएमओसी और यातायात पर्यटन विकास सहकारी संघ के संचालकों की संयुक्त बैठक में नवीन रमोला को संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बुधवार को चंद्रेश्वर मार्ग स्थित टीजीएमओसी मुख्यालय में टीजीएमओसी अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह नेगी और यातायात पर्यटन विकास सहकारी संघ अध्यक्ष मनोज ध्यानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में संचालक मंडल की सहमति से नवीन रमोला को संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नवीन रमोला ने पूर्व अध्यक्ष प्रेमपाल बिष्ट को उनके व्यवस्थित और सफल रोटेशन संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में यशपाल राणा, कुवंर सिंह नेगी, बलवीर सिंह रौतेला, रामचन्द्र सुयाल, गजपाल रावत, वीर सिंह रावत, प्रेमपाल बिष्ट, मेघ सिंह चौहान, प्यार सिंह गुनसोला, योगेश उनियाल, मनोज आर्य, दाताराम रतूड़ी, जसपाल भंडारी, बलवंत बिष्ट मौजूद रहे।
