Doon News..केंद्रीय मंत्री से ग्लेशियरों का अध्ययन कराने की मांग|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में संवेदनशील और ऊंचाई वाले स्थानों पर ग्लेशियरों व बड़े तालाबों का अध्ययन कराने की मांग की।

गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मंत्रालय भवन में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से सतपाल महाराज ने मुलाकात की। कहा कि देश के पर्वतीय क्षेत्रों में अक्सर प्राकृतिक आपदाएं, भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ की घटनाएं होती हैं। जिसके चलते जानमाल की हानि के साथ ही जनजीवन प्रभावित होता है। इसवर्षं उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं से जीवन प्रभावित हुआ। कहा कि समय रहते आपदाओं की सटीक जानकारी मिलती तो नुकसान को कम किया जा सकता था।

उन्होंने कहा कि देश के पास उन्नत उपग्रह तकनीक और मौसम पूर्वानुमान प्रणाली उपलब्ध है। जिससे अतिवृष्टि और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व सूचना दी जा सकती है। कहा कि उपग्रह आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम को सृदृढ किए जाने, बादल फटने व अन्य आपदाओं की सटीक जानकारी तुरंत संबंधित राज्यों और आमजन तक पहुंचाने की तकनीकी को मजबूत करने की जरूरत है।

ad12

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री यादव से आग्रह किया कि मानवीय मूल्यों से जुड़े इस मुद्दे पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित विभाग को त्वरित व सकारात्मक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *