बधाई| कांगड़ी : मंजिल तक पहुंची ” कार ” की ” रफ्तार ” | शीतल देवी बनीं प्रधान| राहुल सिंह की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, राहुल सिंह, कांगड़ी


हरिद्वार जिले की ग्राम पंचायत कांगड़ी के विकास की जिम्मेदारी शीतल देवी को सौंपी गयी है। जनता ने शीतल देवी को यह बड़ा दायित्व सौंपा है। शीतल देवी कांगड़ी ग्राम पंचायत की प्रधान चुनी गयी हैं। चुनाव में उन्होंने दमदार शानदार जीत दर्ज की है।

कांगड़ी ग्राम पंचायत के प्रधानी के चुनाव में कार की रफ्तार थामने में सभी नाकाम साबित हुये हैं। कार चुनाव निशान को लेकर मैदान में उतरी शीतल देवी सब पर भारी पड़ी। इसके साथ ही शीतल देवी ग्राम पंचायत कांगड़ी की प्रधान बन गयी हैं। चुनाव प्रचार में शीतल देवी ने ग्राम पंचायत के विकास के बड़े दावे व वादे किये थे। अब बारी इन वादों व दावों को पूरा करने की है। प्रधान चुने पर शीतल देवी ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। जीत का श्रेय जनता को देते हुये उन्होंने कहा कि अब बारी मेरी है। सबको साथ लेकर विकास किया जायेगा। ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ विकास योजनाओं को क्रियान्वित किया जायेगा।

ad12


इस चुनाव में शीतल देवी के पति दीपक कुमार ने भी चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में ले रखी है। शीतल देवी विकास के वादों के साथ जनता के बीच गयीं थी। आखिरकार ने ग्राम पंचायत कांगड़ी की जनता से शीतल देवी पर विश्वास जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *