Laldhang News…इस सरकारी योजना के लिये घर-घर जाकर किया सत्यापन| अनिल शर्मा की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-अनिल शर्मा
लालढांग क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठी बेरी में भारत सरकार द्वारा संचालित जन मन योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को दिये जाने की दिशा में सराहनीय पहल शुरू हुयी है। उम्मीद जगी है कि सभी योग्य परिवार इससे लाभान्वित होंगे।


जानकारी के अनुसार, ऐसे व्यक्तियों को आवास का लाभ दिए जाने हेतु पात्र व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहायक खंड विकास अधिकारी अरुण भट्ट ग्राम विकास अधिकारी शैलेश कुमार द्वारा प्रत्येक घरों में जाकर किया गया। आवास योजना से वंचित लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु निरंतर ग्राम पंचायत द्वारा अनुरोध किया जा रहा था इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी सदस्य जिला पंचायत से बृजमोहन पोखरियाल जी भी साथ रहे हैं।
