Laldhang News….फिर आया हाथी, लग गया जाम, थमी सांसें| अनिल शर्मा की Report

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा,
अपने लालढांग क्षेत्र में वन्य जीवों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान भी हैं और डरे-सहमे हुये भी। यहां समय-समय पर जंगली जानवरों की चहल-कदमी होने से ग्रामीण स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस बार तो हाथी सड़क आया और सड़क पर कुछ दूरी तक चला और फिर खड़ा हो गया। नतीजतन, वहां वाहन सड़क पर ही खड़े हो गये और जाम की स्थिति बन गयी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को भगाया तब जाकर ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।
हमारे संवाददाता अनिल शर्मा ने यह रिपोर्ट भेजी है। बताया है कि लालढांग गैंडीखाता मार्ग पर दो हाथी एक बच्चे की धमक से वाहनों के ब्रेक लग गए।मंगलवार की शाम को साढ़े पांच हाथी मार्ग में आकर खड़े हो गये कुछ देर खड़ा रहने के बाद कुछ दूरी तक चले फिर कुछ दूर जाकर फिर खड़े रहे। लगभग बीस मिनट तक मार्ग में रहने बाद हाथी जंगल मे चले गए।मार्ग में हाथी होने से मार्ग में दोनो ओर से वाहनों की लाइन लग गयी।


मौके पर पहुचे वन विट अधिकारी अमित सैनी व सहायक कर्मी ने नरेंद्र सिंह हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया।सोमवार की रात को हाथी मार्ग में आने दोनों ओर वाहन खड़े रहे वनकर्मीयो ने पहुँच कर हाथी को जंगल मे खदेड़ा। जब हाथी जंगल गया तब जाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।ऐसे में मार्ग में दोपहिया वाहनों के लिए खतरा बना रहता हैं।
