स्वयं सेवियों ने ली सामाजिक बुराईयों के खात्मे की शपथ| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट
सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल
द्वारीखाल रा.ई.का. द्वारीखाल का ग्राम ग्वीन छोटा में चल रहा सात दिवसीय एनएसएस का विशेष शिविर
पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया है। शिविर में स्वयं सेवियों ने व्यक्तित्व विकास के गुर सीखे। साथ ही स्वयं सेवियों को राष्ट्र निर्माण व समाज कल्याण के लिये भी तैयार किया गया।

24 फरबरी से शुरू हुये एनएसएस शिविर का समापन भी यादगार तरीके से हुआ। सम्मापन कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि,ग्राम प्रधान श्रीमती कंचन रावत को बैज अलंकरण एवम माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पी.टी.ए अध्यक्ष कमल सिंह उनियाल,एस. एम. सी. अध्यक्ष सरला रावत,सामाजिक कार्यकर्ता भारत सिंह रावत का बैज अलंकरण किया गया। स्वयं सेवियो द्वारा सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई।महिला मंगल द्वारा मांगलिक गीत व चैंफला प्रस्तुत किया गया। महिला मंगल दल की अध्यक्ष प्रसन्ना पंवार ने एकल भजन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम अधिकारी विनोद भारद्वाज द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन,नशामुक्त उत्तराखंड,भ्ष्र्टाचार मुक्त समाज एवं पेड़ लगाने की शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। छात्रा प्रेरणा, सिया, पायल,प्रियांशी, मोनिका, संजना, अंजिली, प्रीति, ऋतु आदि ने सुंदर नृत्य व गायन से शिविर में चार चांद लगाए।
प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने एनएसएस के उद्देश्य एवम कार्यों पर प्रकाश डाला। समाज मंे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए स्वयंसेवको के प्रयासों की सहराना की। पी.टी.ए. अध्यक्ष कमल उनियाल द्वारा एनएसस की उपयोगिता व उद्देश्य पर रोशनी डाली गयीं।
उत्कृष्ट समाजसेवी के रूप में छात्रा कुमारी प्रेरणा व छात्र पवन सिंह को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को पुरष्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विनोद भारद्वाज द्वारा किया गया। प्रमोद कुमार कुकरेती, डब्बल सिंह, गणेश सिंह आदि तथा ग्राम वासियो द्वारा कार्यकर्म को सफल बनाए में विशेष सहयोग किया गया।