GMVN कार्मिकों ने पर्यटन सचिव को सौंपा मांग पत्र|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। संयुक्त कर्मचारी महासंघ गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रतिनिधिमंडल ने कार्मिकों की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को पर्यटन सचिव से भेंट की।

सचिवालय में हुई इस भेंट में निगम कर्मचारियों के न्यायोचित 13 सूत्री मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा हुई।
सचिव पर्यटन से विस्तारपूर्वक हुई वार्ता में अधिकांश बिन्दुओं पर सकारात्मक सहमति पर्यटन सचिव द्वारा दी गई। संयुक्त कर्मचारी संघ ने आशा व्यक्त की है कि आज बनी सहमति को शीघ्र कार्य रूप में परिणित किया जाएगा।

कर्मचारी नेता मनमोहन चौधरी ने कहा कि उनकी सभी मांगें अरसे से लंबित हैं और न्यायोचित हैं। इनका शीघ्र निस्तारण निगम हित में आवश्यक है।

ad12

प्रतिनिधिमंडल में राजेश रमोला, मनमोहन चौधरी, आशीष उनियाल, बी.एम. जुयाल  एम. एस. रागंड़, सुशील पंवार, रणवीर रावत, किशन सिंह पंवार, बुद्धि सिंह, ओमप्रकाश भट्ट  आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *