उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News… “आयुषी ” ने शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर आयुषी नेगी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में आयुषी ने मात्र 10 मिनट में सही निशाना साध कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

आयुषी के पिता ताजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यह प्रतियोगिता देहरादून पौंधा स्थित में जसपाल राणा शूटिंग रेंज में आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न कैटेगरी में प्रदेशभर के करीब 150 सर्वश्रेष्ठ शूटरों ने प्रतिभाग किया। बताया कि आयुषी नेगी रेड फोर्ड इंटरनेशनल स्कूल की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुई थी।

ad12

उन्होंने बताया कि 20वीं उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल एंड कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप में आयुषी नेगी ने गोल्ड और सारंग चौहान ने सिल्वर मेडल हासिल किया। मौके पर शूटिंग कोच सूरज चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *