Doon Samachar…अस्पतालों के दावों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश| Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सेवा प्रदाता अस्पतालों के दावों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्वतीय जनपदों के अस्पतालों को योजना के प्रति प्रोत्साहित करने को जरूरी बताया। 

विटामिन और फ़ूड सप्लीमेंट खरीदें

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान योजना आमजन के जीवन से जुड़ी है। इसे बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सभी को बहुत गंभीरता से काम करना होगा। कहा कि अस्पताल द्वारा किए गए उपचार के दावों का समय पर निस्तारण किया जाए।

उन्होंने राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना में बजट की स्थितियां स्पष्ट करने के लिए फिर से वित्त के अधिकारियों से संयुक्त बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवार रजिस्टर से आयुष्मान कार्ड बनाने की औपचारिता शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

ad12

विटामिन और फ़ूड सप्लीमेंट खरीदें
इसके अलावा बैठक में आयुष्मान के संतुलित पैकेज मास्टर तैयार करने, पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पतालों को प्रोत्साहित करने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *