Uttarakhand News…तोताघाटी के पास कल 03 घंटे बंद रहेगा बदरीनाथ हाईवे|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश: बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह करीब तीन घंटे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। तोताघाटी के पास राजमार्ग के ऊपर चट्टान पर खतरनाक बने दो बोल्डर को तोड़कर हटाया जाएगा।

जानकारी अनुसार ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर तोताघाटी के पास सड़क के ऊपर दो भारी भरकम बोल्डर खतरा बने हुए हैं। राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान इन पत्थरों को हटाने में कामयाबी नहीं मिलने पर लोनिवि एनएच ने इन्हें हटाने के लिए ब्लास्टिंग का निर्णय लिया है।

ad12

राजमार्ग पर खतरा बने पत्थरों को हटाने के लिए सड़क गुरुवार सुबह पांच बजे से आठ बजे तक आवागमन के लिए बंद रहेगी। विभाग के अनुसार इन पत्थरों के गिरने से पहले इन्हें बलास्टिंग कर हटाया जाएगा। इस दौरान तीन घंटे हाईवे पर दोनो तरफ से यातायात रोका जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *