Uttarakhand के इस जिले के 168 स्कूलों में लगेंगे LED स्क्रीन|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल की पहल पर प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। इस कार्य में ओएनजीसी और हुडको ने भी उत्साह दिखाया है। प्रोजेक्ट में ओएनजीसी ने फर्नीचर और हुडको ने एलईडी स्क्रीन, एलईडी बल्ब आदि का सहयोग किया है। सुविधाएं स्थापित की हैं।

जनपद में प्रोजेक्ट उत्कर्ष के लिए जिलाधिकारी ने खनिज न्यास, जिला योजना, सीएसआर फंड से 6 करोड़ रुपये का फंड जुटाया है। जिसके जरिए सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनानाया जा रहा है। जिले में 168 माध्यमिक विद्यालयों में 884 बड़े एलईडी टीवी की खरीद के लिए जैम पोर्टल पर क्रय आदेश जारी हो गया है। स्कूलों में व्हाइट बोर्डस, लाइट्स, आउटडोर स्पोर्टस सुविधा, रसोईघर, लाईब्रेरी स्थापित की गई है।

ad12

वहीं, डीएम ने प्रत्येक स्कूल में न्यूज पेपर, मैगज़ीन, शब्दकोश, महापुरुषों की जीवनी आदि को अनिवार्य रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि बच्चे व्यवसायिक शिक्षा के साथ महापुरूषों की जीवनी से भी परिचित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *