Haridwar News…वात्सल्य गंगा आश्रम का लोकार्पण|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

Haridwar News : हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री कृष्ण कथा में शामिल होकर साधु सन्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम ने मां गंगा की आराधना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि प्रार्थना भी की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साध्वी ऋतम्भरा द्वारा जो प्रकल्प चलाए जा रहे हैं, उनके बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम है। उनके नेतृत्व में निराश्रित बेटियों को नवजीवन देने का जो दिव्य कार्य हो रहा है, वह समाज में आशा, करुणा और पुनर्निर्माण का सशक्त प्रतीक है। उनके संकल्प से अनेक बेटियों का जीवन सकारात्मक दिशा में परिवर्तित हुआ है। यह वास्तव में समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से देवभूमि उत्तराखंड में विकास कार्य हो रहे हैं। जिसमें समान नागरिक संहिता प्रमुख है। समान नागरिक संहिता की यह गंगोत्री उत्तराखंड से निकली है और आने वाले समय में पूरे देश को इसका लाभ मिलने वाला है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में धार्मिक पुनरुत्थान का महा पर्व चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भव्य और दिव्य केदार का निर्माण हुआ है। हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर का कार्य किया जा रहा है। अभी चार धाम यात्रा चल रही है। इस वर्ष अभी तक लगभग 18 लाख श्रद्धालुओं ने चार धामों के दर्शन कर लिए हैं। कहा कि दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड का निर्माण भी पूरा होने वाला है। यह काम पूरा होते ही यह दूरी लगभग दो से ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी।

कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। यह दिल्ली के लिए प्रेरणा है। उत्तराखंड देवभूमि है और धामी पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कहा कि जो भी अच्छी योजनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाएंगे वह दिल्ली में भी जाएंगी। मां यमुना स्वच्छ हो, मां गंगाजी के चरणों में आकर अपने इस प्रण को पुनः दोहरा रही हूं।

ad12

मौके पर साध्वी ऋतम्भरा, परमानन्द गिरी, आचार्य बाल कृष्ण, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रविन्द्रपुरी, महानिर्वाणी पीठ के आचार्य महामंडलेश्वर विशोखानंद, महामंडलेश्वर संतोषी माता, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, साध्वी मैत्री गिरी, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, मेयर किरन जेसल, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, नगर आयुक्त नन्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, दर्जा राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, डॉ.जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, शौभाराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *