Uttarakhand News..ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

Haldwani News : हल्द्वानी। भारतीय सशस्त्र बलों के सफल ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आयोजित ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया के सामने भारत ने अपने वीर सपूतों के शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया।

शनिवार को मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क तक आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों, पूर्व सैनिकों, युवाओं और मातृशक्ति ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल में पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने फिर से सिद्ध किया, वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने आतंकियों को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि कोई भी दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं करेगा। प्रधानमंत्री की स्पष्ट नीति और मजबूत नेतृत्व के कारण आज आतंकवाद के खिलाफ हम निर्णायक वार करने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा इस बात का प्रतीक है कि आज हमारा देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गोली का जवाब गोलों से देना जानता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा भारत एकता के साथ आतंकवाद को जवाब देने के लिए हर समय तैयार है। कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के साथ ही, आतंकियों को पालने-पोसने वाली पाकिस्तानी सेना के सैन्य ठिकानों को भी भारत के ड्रोन और मिसाइलों ने सीधा निशाना बनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हाथों में है। 2014 के बाद से भारतीय सेना को और मजबूत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने सेना की मजबूती के लिए जो मेड इन इंडिया हथियार बनाने पर जोर दिया है। आतंकियों पर मेड इन इंडिया हथियारों ने जो कहर बरपाया है उससे दुनिया भारत की सैन्य ताकत को समझ चुकी है।

तिरंगा सम्मान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद भावुक नज़र आए। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर देश की रक्षा कर रहे जवानों में हर पांचवें जवान का संबंध वीरभूमि उत्तराखण्ड से है। हमारे वीर सैनिकों ने देश की आन-बान-शान के लिए खुद को न्यौछावर किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका संबंध भी सैन्य परिवार से है। वह एक सैनिक पुत्र होने पर गर्व महसूस करते हैं।

ad12

मौके पर सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, दिवान सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज बिष्ट, जिला पंचायत प्रशासक बेला टोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, दर्जाधारी अनिल कपूर डब्बू, दीपक मेहरा, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, रेनू अधिकारी, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *