उत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar News…छिंदवाड़ा में छाएगा धर्मनगरी के ” विपुल की ग़ज़लों “का जादू|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-उत्तराखंड

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार तथा देवभूमि उत्तराखंड के प्रसिद्ध शास्त्रीय व सुगम संगीत गायक विपुल रुहेला की ग़ज़लों का जादू आगामी 29 मार्च 2025 को छिंदवाड़ा (म.प्र.) में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय ग़ज़ल गायन प्रतियोगिता ‘कौन बनेगा तरन्नुम नवाज़’ के ग्रैंड फिनाले में भी छाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ‘युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच’ की ओर से किया जा रहा है l


इस बारे में आकाशवाणी व दूरदर्शन के चर्चित कलाकार विपुल रुहेला ने बताया कि इस ग्रैंड फिनाले के लिये सर्वप्रथम देशभर से भाग लेने आये सैकडों कलाकारों में से 25 श्रेष्ठ कलाकारों का चयन किया गया था। उन्हीं 25 में से अब ग्रेंड फिनाले के लिये पाँच कलाकारों को चुना गया है। इसके विजेता को ‘तरन्नुम नवाज़’ की उपाधि के साथ-साथ नकद इनामी धनराशि से नवाज़ा जायेगा और एक ग़ज़ल एल्बम करने का सुनहरा मौका भी दिया जाएगा l

ad12


विपुल ने बताया कि इस ग्रेंड फिनाले में विश्व प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक चंदन दास और विविध भारती मुंबई के उद्घोषक यूनुस खान विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे।
(पुनश्च: समाचार से सम्बन्धित किसी भी अनुवर्ती जानकारी के लिये विपुल रोहेला से उनके नं. 8171679844 पर सम्पर्क किया जा सकता है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *