Char Dham Yatra 2025….नेगी के हाथों में रोटेशन समिति की कमान| Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस Char Dham Yatra 2025 : ऋषिकेश। चारधाम यात्रा 2025-26 संचालन के लिए रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से भूपाल सिंह नेगी को मनोनीत किया गया है। नेगी ने रोटेशन से जुड़ी परिवहन कंपनी प्रतिनिधियों से यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए संहयाग की अपील की है।

मंगलवार को आईएसबीटी में आयोजित संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की बैठक मौजूदा अध्यक्ष नवीन चंद रमोला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। रमोला ने बैठक में 2024-25 का लेखा जोखा रखा। जिसके बाद समिति के नए अध्यक्ष के लिए आम सहमति से भूपाल सिंह नेगी के नाम पर मुहर लगाई गई।

इस दौरान चारधाम यात्रा के संचालन की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि यात्रा पर जाने वाले वाहनों को रोटेशन से गमन पत्र लेना अनिवार्य है। गमन पत्र नहीं लेने वालों के खिलाफ शासन और संभागीय परिवहन विभाग को लिखा जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित वाहन स्वामी की होगी।

ad12

वहीं, संयुक्त रोटेशन व्यवस्था से जुड़ी परिवहन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने नए अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी को सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मौके पर जीएमओ अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज, टीजीएमओ अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, यातायात संघ अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सचिव जसपाल भंडारी, जीएमसीजी अध्यक्ष संजय शास्त्री, पूर्व रोटेशन अध्यक्ष सुधीर राय, योगेश उनियाल, विनोद भट्ट, कृष्णा पंत, हर्षवर्धन, प्रेमपाल, यशपाल राणा, जय विजय पंवार, दिनेश बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *