Uttarakhand News..टिहरी विस्थापितों ने फूंका मंत्री अग्रवाल का पुतला|Click कर पढ़िये पूरी News
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
Rishikesh News : ऋषिकेश। विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान के खिलाफ जनाक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को निर्मलबाग विस्थापित क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने मंत्री अग्रवाल का पुतला दहन कर रोष जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और धर्मेंद्र गुलियाल ने कहा कि भाजपा के मंत्री और विधायक सत्ता की हनक में अपना आपा खो चुके हैं। वह लगातार उत्तराखंड के नागरिकों के खिलाफ असभ्य भाषा का प्रयोग करते आ रहे हैं। हमारी सीएम से मांग है कि अग्रवाल को मंत्री पद से हटाया जाए। साथ ही मंत्री की ओर से सार्वजनिक माफी मंगवाई जाए।

स्थानीय निवासी हरि सिंह भंडारी और जगदम्बा रतूड़ी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा कहे गए अपशब्दों से उत्तराखंड का हर नागरिक आहत है। अग्रवाल पिछले कुछ समय से आम लोगों से अभद्र व्यवहार करते रहे हैं। अब उनके इस्तीफे से कम मंजूर नहीं।
प्रदर्शन में मनीष मैठाणी, मीना सजवान, मंजू काला, राजवीर बागड़ी, राजेंद्र पंवार, बबलू चौहान, शिव प्रकाश, निर्मल बहुगुणा, प्रेम लाल मैठाणी, पदम् सिंह राणा, गिरीश नौटियाल, हरि भंडारी, तुलसी नौटियाल, मनोज बिष्ट, बुद्धि लाल, गंभीर उनियाल, आयुष रैवानी, संदीप डोडियाल, चंद्रपाल सिंह राणा, विक्रम राणा, चतर सिंह राणा, विशन रावत, दिनेश थपलियाल आदि शामिल थे।