Uttarakhand…भारत-नेपाल के बीच हवाई सेवाओं का विस्तार जरूरी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। नेपाली के यात्रियों के लिए भारत में प्रवेश करने की प्रक्रिया को यदि सरल बना दिया जाऐ तो इससे दोनों देशों के बीच सदभाव बढ़ने के साथ-साथ पर्यटन में वृद्धि हो सकती है।

यह बात उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल के महेंद्रनगर में 16वें सुदूर पश्चिम प्रदेशस्तरीय औद्योगिक व्यापार मेला एवं कंचनपुर पर्यटन महोत्सव में कहे। कहा कि नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर और भारत के केदारनाथ धाम, वाराणसी, हरिद्वार, और देहरादून जैसे धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले धार्मिक पर्यटन सर्किट की स्थापना से दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन में भी वृद्धि हो सकती है।

महाराज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश में कृषि और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में सहयोग से दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा हवाई सेवाओं की स्थापना से दोनों देशों के बीच यात्रा में काफी सुविधा हो सकती होगी।

उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच पर्यटन आर्थिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए जरूरी है कि नेपाली यात्रियों के लिए भारत में प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।

महेंद्रनगर में आयोजित मेले में नेपाल के विभागों समेत उत्तराखंड पर्यटन का स्टाल भी आकर्षण का केंद्र रहा। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

ad12

मौके पर नेपाल के उद्योग, वाणिज्य व आपूर्ति मंत्री दामोदर भंडारी, पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र सिंह रावल, पूर्व उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अब्दुल खान, नेपाल प्रदेश सरकार के मंत्री बहादुर सिंह थापा, हीरा सार्की, कृषि एवं सहकारिता मंत्री वीर बहादुर थापा, पूर्व मंत्री ओम विक्रम, उद्योग वाणिज्य संघ नेपाल के अध्यक्ष पीतांबर जोशी, दुर्गा दत्त वोहरा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *