Haridwar News…श्रीमद् भागवत केवल पुस्तक नहीं साक्षात श्रीकृष्ण स्वरुप है: आचार्य उद्धव मिश्रा |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हरिद्वार। श्री पंचमुखी हनुमान दुर्गा मन्दिर, राजा गार्डन, कनखल में श्री बालाजी धाम धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में चल‌ रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथा वाचक आचार्य उद्धव मिश्रा ने शुकदेव जन्म, राजा परीक्षित श्राप की अमर कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। राजा परीक्षित के कारण ही पृथ्वी के लोगों को श्री मद्भागवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

भागवत के चार अक्षरों का तात्पर्य यह है कि भा से भक्ति, ग से ज्ञान, व से वैराग्य और त त्याग जो हमारे जीवन में प्रदान करें उसे हम भागवत कहते है। इसके साथ साथ भागवत के छह प्रश्न, निष्काम भक्ति, 24 अवतार नारद जी का पूर्व जन्म, परीक्षित जन्म, कुन्ती देवी के सुख के अवसर में भी विपत्ति की याचना, जीवन की अन्तिम बेला में पितामह भीष्म के गोपाल का दर्शन करते हुये अद्भुत देह त्याग का वर्णन किया। वहीं परीक्षित को श्राप कैसे लगा तथा भगवान शुकदेव उन्हे मुक्ति प्रदान करने के लिये कैसे प्रगट हुये आदि कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास आचार्य उद्धव मिश्रा ने कहा कि श्रीमद् भागवत तो दिव्य कल्पतरु है यह अर्थ, धर्म, काम के साथ साथ भक्ति और मुक्ति प्रदान करके जीव को परम पद प्राप्त कराता है।

श्रीमद् भागवत केवल पुस्तक नही साक्षात श्रीकृष्ण स्वरुप है। इसके एक एक अक्षर में श्रीकृष्ण समाये हुये है। उन्होंने कहा कि कथा सुनना समस्त दान, व्रत, तीर्थ, पुण्यादि कर्मो से बढ़कर है। कथा सुनकर पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। मुख्य यजमान अखिलेश राजपूत ने सपत्नीक पूजा संपन्न कराई।‌ कथा में श्री बालाजी धाम धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ प्रदीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष मिश्रा, सचिव संजीव राणा, उपकोषाध्यक्ष अखलेश राजपूत, विशाल शर्मा, राहुल शर्मा, अभिनव मिश्रा, विक्की गेरा, दिनेश, नीतीश राजपूत, प्रदीप गुर्जर, शशि भारद्वाज, हर्ष सैनी, दर्शील, संजय चौधरी, आयुष भारद्वाज,पूनम सिंह, रोहिणी चौधरी, उमा धीमान, प्रिंसी त्यागी, मोहिनी बंसल, निशा शर्मा, सुधा अग्रवाल, रुक्मणी प्रजापति, बबली प्रजापति,

ad12

राजबाला, विशु भारद्वाज, आयुषी भारद्वाज, आयुष भारद्वाज, विजय भारद्वाज, विवेक मिश्रा, विजय मिश्रा, राजेश्वर प्रसाद मिश्रा, संदीप कुमार मिश्रा, अंशिका मिश्रा, वंशिका मिश्रा, राधिका मिश्रा, किट्टू ,दीपा मिश्रा, नरेश शर्मा, ममता मिश्रा, अनीता मिश्रा, सचिन बंसल मोहिनी बंसल, अभिनव त्यागी, प्रिंसी त्यागी, मोनू गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *