GOOD MORNING| आज शुक्रवार है जानियेगा आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

मेष राशि-आज आप  बच्चों के लिए कुछ ख़रीददारी कर सकते हैं। पुराने घर के पुर्ननिर्माण के बारे में भी आज आप विचार बना सकते हैं।                             

वृष राशि- आज आप नया घर खरीदने के बारे में विचार बना सकते हैं। यदि आप व्यापारी वर्ग से हैं,और आप किसी फर्म से एजेंसी लेने के लिए प्रयासरत हैं,तो आज आपको किसी बड़ी फर्म की एजेंसी मिल सकती है।।  

pandit

       मिथुन राशि-आज आप ऊर्जावान बने रहेंगे। आप किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आप तकनीकि शिक्षा से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, तो आज आपको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।                                 

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है।आज आपको आर्थिक लाभ भी होगा,और नौकरी व्यवसाय में भी अच्छे अवसर  प्राप्त होंगे।..            

                                                             

सिंह राशि-आज आपके पिछले रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी व्यक्ति  या संस्था से भी  आपको सहयोग मिल सकता है।


कन्या राशि-आज आपको किसी भी नये  कार्य को करने से बचना चाहिए। आपका आज अनावश्यक अपव्यय भी हो सकता है।।

 तुला राशि-आज आपके प्रस्तावित कार्य तो पूर्ण होंगे,लेकिन कुछ अधिक संघर्ष भी करना पड़ेगा।


वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। यदि आप नौकरी में हैं,तो पदोन्नति की संभावना बनेगी। और व्यापारी हैं, तो व्यापार में धन लाभ की अच्छी संभावनाएं बनेंगी।                                                                       

धनु राशि-आज आप किसी लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं।किसी बड़े अधिकारी या सत्तासीन नेता का भी आपको सहयोग मिल सकता है।।

   मकर राशि-आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा ,अन्यथा आप क्रोध के कारण स्वयं को हानि पहुंचा सकते हैं।


 कुम्भ राशि-आज आप जीवन साथी के उग्र व्यवहार के कारण व्यथित रह सकते हैं। नौकरी व्यापार वालों के लिए  दिन अच्छा है।

ad12

  मीन राशि-आज आपको अनावश्यक संघर्ष से जूझना पड़ सकता है। किसी समकक्ष व्यक्ति के साथ वाद-विवाद की संभावना भी बन सकती है। यदि आप पहिले से किसी विवाद से गुजर रहे हैं, तो आज उसमें आपको राहत मिल सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *