Garhwal News…बमोली में फसल कटाई सर्वे मेंअधिकारियों ने किया सर्वे। द्वारीखाल से जयमल चंद्रा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-द्वारीखाल

उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िलें लगातार पलायन की मार झेल रहें। लगभग पिछले तीन दशकों से पलायन की गति तेजी से बढ़ी है। इसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव खेती पर पड़ा है। जहाँ कभी चारों ओर लहलाती फसलें मन को मोहती थी, वहीं आज बंजर पड़े खेत मुँह चिढ़ा रहें हैं। यहां की परम्परागत फसलें कौदा, झंगोरा,कोणी, रयान्स, गहत आदि लुप्त होनें के कगार पर पहुंच रही हैं।


इस विषय पर हम आज विशेष रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले की चर्चा कर रहें हैं, अन्य ज़िलों की अपेक्षा यहां हालत काफी बदतर है। अकेले द्वारीखाल ब्लॉक के 97 ग्राम पंचायतों मे से कुछ गाँव ही ऐसे है जहां हल्की फुल्की खेती अभी हो रही है। इनमें से एक बमोली गाँव है जहां अभी भी 40-50% खेती हो रही है। आजकल इस गाँव मे फसल कटाई का कार्य चल रहा है। इसी क्रम मे आज कौदा फसल कटाई के सर्वे के लिए सांख्यकी विभाग NSSO के अधिकारी रजनीश नेगी देहरादून से बमोली मे पहुंचे, उनके साथ राजस्व निरीक्षक सिलोगी कुन्दन लाल, उप राजस्व निरीक्षक

ad12

डबरालस्यूँ पुष्कर सिंह तथा लंगूर पल्ला 3 उप राजस्व निरीक्षक चंद्रमोहन जोशी भी फसल कटाई सर्वे मे सम्लित थे। कृषक माया देवी एवं प्रकाश चंद्र की खेतों की कटाई उपरोक्त अधिकारीयों की निगरानी मे की गयी।सर्वे के आंकलन के बाद अधिकारी रजनीश नेगी ने बताया की फसल पर एकड़ के हिसाब से फसल बहुत अच्छी है। समाजसेवी जयमल चंद्रा भी अधिकारीयों के सहयोग मे उनके साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *