Garhwal Samachar… जंगली सूअर ने किसान को किया घायल तो बाघ ने मवेशियों को बनाया निवाला। द्वारीखाल से जयमल चंद्रा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-द्वारीखाल-जयमल चंद्रा

  विगत शनिवार को द्वारीखाल ब्लॉक से दुःखद घटनायें सामने आयी। ग्राम बमोली मे एक कृषक को जंगली सूअर ने घायल कर दिया। शनिवार की सुबह दस बजे के करीब सतेन्द्र सिंह पुत्र भगत सिंह अपनी खेत मे फसल की रखवाली के लिए गए। मंडुवा और झंगोरा की लहलाती फसलों के बीच जंगली सूअर छुपा हुआ था जिसपर कृषक की नजर नही पड़ी। अचानक आमना सामना होने के कारण जंगली सूअर ने कंधे पर दांतो से हमला कर दिया।सतेन्द्र ने भी हिम्मत नही हारी और डटकर 




मुकाबला किया। हाथ पर पकडे डंडे से उसपर बार कर दिया। अन्त मे सूअर भाग खड़ा हुआ। इस हमले मे सतेन्द्र घायल हो गया।उपचार के लिए सतेन्द्र सिंह को प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण ले गए। जहां उनका प्रार्थमिक उपचार करने के बाद राजकीय स्वास्थ्य केंद्र कोटद्वार मे इलाज किया गया। अब वो खतरे से बाहर है।



   दूसरी ओर इसी दिन बमोली मे ही चंद्रमोहन पुत्र मनीराम की बकरियों व भेड़ो पर दो बाघों ने हमला किया। जिसमे चंद्रमोहन की दो बकरियों व दो भेड़ों को अपना निवाला बना दिया। चंद्रमोहन की पत्नी गीता देवी घर से कुछ दुरी पर ही अपने मवेशियों को चुगा रही थी।


   इसी दिन रात्रि को गौशाला का दरवाजा तोड़कर पास के ही खेड़ा गाँव मे एक काश्तकार की गाय को गुलदार ने अपना शिकार बनाया। इन सभी घटनाओं की सूचना बन विभाग चैलूसैंण को मुहया करा दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *