द्वारीखाल समाचार | ” सोशल साइंस फेस्टिवल ” में होनहारों ने दिखाया ” हुनर “| जयमल चंद्रा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-जयमल चंद्रा, द्वारीखाल

छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा विभाग समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। यह प्रतियोगिताएं विद्यालय, संकुल, ब्लॉक जनपद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कराई जाती हैं। इसी क्रम मे आज द्वारीखाल ब्लॉक के संकुल सुराड़ी मे “सोशल साइंस फेस्टिवल 2024” का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चैलूसैंण मे सम्पन्न हुआ।


प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रधानाचार्य वीरेन्द्र गिरी द्वारा किया गया। समस्त संकुल सुराड़ी के विभिन्न स्कूलों से आये प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने क्विज प्रतियोगिता,मॉडल प्रतियोगिता (चल/अचल) और प्रोजेक्ट निर्माण प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया। सभी ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों द्वारा जोरदार तैयारी की गयी थी। विजेताओं का चयन करने के लिए जजों को काफी मसकत करनी पड़ी। अंत मे विनरों का चयन हुआ।


प्रतियोगिता का परिणाम
क्विज प्रतियोगिता*
1-कु अदिति जुयाल / अक्ष रावत अ.उ.रा.इ.का. चैलूसैण ने प्रथम स्थान
2-साहिल रावत/ जान्हवी रा.पू.मा.वि बमोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मॉडल प्रतियोगिता (चल)
1- आयुष चंद्रा रा.पू.मा वि. बमोली ने प्रथम
2- अक्ष रावत अ.उ.रा.इ.का. चैलूसैण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मॉडल प्रतियोगिता (अचल)
1- आरूषी नेगी अ. उ. रा. इ. का चैलूसैण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रोजेक्ट निर्माण प्रतियोगिता
1- प्रिया भंडारी अ.उ.रा.इ.का. चैलूसैण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
2- जान्हवी रा.पू.मा.वि. बमोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित करवाया।

ad12


कार्यकर्म की अध्यक्षता प्रधानाचार्य वीरेन्द्र गिरी द्वारा की गयी। प्रतियोगिता प्रभारी जगवीर सिंह नेगी द्वारा संचालन किया गया। जजों की भूमिका मे विवेक उनियाल, संतोष मोहन, पूजा नैनवाल और राजेंद्र प्रसाद गौड़ थे। मनोज भट्ट और चन्द्रकला शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *