Pauri News…गढ़वाल को जजिया कर से मुक्ति दिलाने वाले ” पुरिया नैथानी ” का 376 वां जन्मदिवस मनाया| जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-जगमोहन डांगी, पौड़ी गढ़वाल

(पौड़ी गढ़वाल) मध्यकालीन गढ़वाल की राजनीति में विशेष स्थान रखने वाले पुरिया नैथानी जिनका जिक्र एक चतुर एवं कुशल कूटनीतिज्ञ तथा गढ़वाल के सेनापति के रूप में आता है। पुरिया नैथानी के जन्म स्थल पौड़ी जनपद के नैथाणा गांव में आज उनका 376वां जन्मदिवस मनाते हुए उनके वंशजों द्वारा उन्हें याद किया गया उनके स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि नैथाणा गांव में वीर पुरिया के निर्माणाधीन स्मारक पर वीर पुरिया जी घोड़े पर सवार प्रतिमा दर्शनाथ के लिए इसी वर्ष क्षेत्रीय विधायक ने अनावरण किया था

आज उनका 376वां जन्म महोत्सव राइका पुरियाडांग विद्यालय में मेधावी छात्र छात्राओं को छात्रवृति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जहां पर वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट द्वारा दसवीं और वारवीं में बोर्ड परीक्षा 2024 प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रवृत्ति वितरण की गई ट्रस्ट के संरक्षक निर्मल नैथानी ने वीर पुरिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की उनके वीरता,पराक्रम, अदम्य साहस को जीवन में उतारना चाहिए उन्हें गढ़ चाणक्य,शिक्षाविद,महान सेनापति विभिन्न नामों से जाना जाता था

वह 95 वर्ष भी सेनापति के रूप में लड़ते लड़ते शहीद हुए इसी लिए उन्हें वीर पुरिया नैथानी कहा जाता है। गत वर्ष वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में छात्रवृति पाने वाले में कक्षा 10 वीं में प्रथम स्थान कुमारी आराधना रावत पुत्री जसवीर रावत,दिर्तीय स्थान मानसी रावत पुत्री भगत सिंह रावत,तृतीय स्थान कुमारी रियांसी पुत्री मनोज रावत, 12 वीं में प्रथम स्थान आशना रावत पुत्री जसवीर रावत, दिर्तीय स्थान दिव्या पुत्री भूपेन्द्र, तृतीय स्थान कुमारी अंजली पुत्री जयवीर सिंह, इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

ad12

इस अवसर पर वीर पुरिया ट्रस्ट के संरक्षक निर्मल नैथानी,राजेंद्र प्रसाद नैथानी,वीरेंद्र कुमार नैथानी मौजूदगी रही इस दौरान वक्ताओं द्वारा वीर पुरिया के जीवन काल के हैरतअंगेज किस्से सुनाए गए। वही विद्यालय की ओर से प्रभारी प्रधानाचार्य सुनील कुमार चौहान,विद्यालय संरक्षक पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी पीटीए अध्यक्ष अशोक रावत एसएमसी अध्यक्ष जसवीर रावत,समाजसेवी एवं परा विधिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी मौजूदगी रही कार्यक्रम का संचालन बालम सिंह राणा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *