Lok Sabha Election 2024 |रणछोड़ व धोखेबाज हैं दिनेश अग्रवाल| Clickकर जानिये किसने व क्यों ये बात

Share this news

देहरादून, समाचार
चुनावी मौसम ही ऐसा होता है जब कुछ भी हो सकता है। कौन कहां पलटी मार दे कहा नहीं जा सकता है। इन दिनों सियासत में कुछ ऐसा ही हो रहा है। कांग्रेस के नेताजी पलटी मारते नजर आ रहे हैं। ये नेताजी कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। ऐसा ही कुछ पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने किया है। उन्होंने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। इस पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता व पीसीसी सदस्य धर्मपुर विधानसभा संदीप चमोली ने तंज कसा है। उन्होंने सधे हुये सियासी अंदाज में दिने अग्रवाल को धोखेबाज कह डाला है।


मीडिया को जारी प्रेस बयान में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता व पीसीसी सदस्य धर्मपुर विधानसभा संदीप चमोली ने कहा है कि संघर्ष के समय रन छोड़ना रन छोड़ो की निशानी है इसका सबसे सही उदाहरण वर्तमान में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल जी ने दिया है जब कांग्रेस द्वारा उनको विधायक बनाया गया कैबिनेट मंत्री बनाया गया मंडी का अध्यक्ष बनाया गया देहरादून मेयर का चुनाव लड़ाया गया इसके बावजूद भी वह संतुष्ट नहीं हुए तो यह आप सत्य मानिए कि कोई अन्य दल उनको संतुष्ट नहीं कर सकता |

ad12


लोकसभा चुनाव के महत्वपूर्ण समय में कांग्रेस पार्टी को धोखा देने का काम किया गया यह सोचने का विषय है कुछ ना कुछ तो ऐसा है जिसकी वजह से दिनेश अग्रवाल जी द्वारा भाजपा का दामन थामा गया सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर धर्मपुर विधानसभा में कांग्रेस को पहले से अधिक मजबूत करने का काम करेंगे और इस लोकसभा के चुनाव धर्मपुर विधानसभा से हमारे प्रत्याशी वीरेंद्र रावत जी को अधिक से अधिक मतों से जीतने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *