राज भवन में बसंतोत्सव 2024 “संकल्प से सिद्धि, फूलों से समृद्धि”|Click कर जानिये बोले महाराज

Share this news

सिटी लाइव टुउे, मीडिया हाउस

देहरादून। राज भवन में बसंतोत्सव 2024 “संकल्प से सिद्धि, फूलों से समृद्धि” तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं गणेश जोशी की उपस्थिति में शुभारंभ किया।

राज भवन में बसंतोत्सव 2024 “संकल्प से सिद्धि, फूलों से समृद्धि” 1 से 3 मार्च तक चलने वाली तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं गणेश जोशी की उपस्थिति में शुभारंभ किया।

इस अवसर पर वहां लगाये गये फूलों के स्टालों सहित जलागम एवं अन्य का निरीक्षण करने के पश्चात कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी राजभवन में बसंत के महीने में बसंतोत्सव का आयोजन उत्तराखंड में पुष्प उत्पादन आर्थिकी को मजबूत करने का एक सराहनीय कदम है।

श्री महाराज ने कहा कि राज भवन में बसंतोत्सव 2024 “संकल्प से सिद्धि, फूलों से समृद्धि” पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजाति के फूलों की प्रदर्शनी के साथ-साथ कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो रही हैं। पुष्प प्रदर्शनी में प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी फूलों के काश्तकार हिस्सा ले रहे हैं।

ad12

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के फूल उत्पादकों को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाना है। ताकि इसके जरिए उत्तराखंड के फूल विदेश में भी अपनी पहचान बना सकें। श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में पुष्प उत्पादन आर्थिकी को मजबूत करने का एक बड़ा स्त्रोत हो सकता है। साथ ही इस प्रकार का आयोजन जन जन को प्रकृति से जुड़ने का भी संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *