राष्ट्रीय अविष्कार अभियान जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में द्वारीखाल ” चमका ” ।कोटद्वार से जयमल चंद्रा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-जयमल चंद्रा

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान जनपद स्तरीय प्रतियोगिता पौड़ी गहवाल के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार मे संपन्न हुई। मुख्य अथिति पूर्व शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिता आरंभ हुई।

15 ब्लॉको के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। तीनो इवेंट विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान ड्रामा व क्विज प्रतियोगिता मे जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी गई, जजों को परिणाम घोषित करने मे काफी माथापच्ची करनी पड़ी और अंततः परिणाम सामने आया। द्वारीखाल ब्लॉक ने अपना दबदबा बनाते हुए विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग व क्विज प्रतियोगिता माध्यमिक वर्ग मे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित करवाया। विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बमोली की छात्रा तनुष्कां चंद्रा ने इस बार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तनुष्का चंद्रा इससे पूर्व भी बाल चैपाल व निबंध प्रतियोगिता मे जनपद का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे कर चुकी है।


क्विज प्रतियोगिता माध्यमिक वर्ग मे राजकीय इंटर कॉलेज पाली(लंगूरी) की छात्राओं वर्षा, सोनम व राधिका द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

ad12


छात्राओं द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने पर द्वारीखाल ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह नेगी ने विद्यालय के मार्गदर्शक शिक्षक नीरज पथिक,राकेश नेगी,दुर्गेश कुकरेती,प्रधानाचार्य नागेंद्र चैहान, पद्मा काला तथा विजयी छात्राओं को शुभकामनाएं दी
उन्होंने कहा कि अध्यापकों के मार्गदर्शन एवम सहयोग से छात्राओं ने विकास खण्ड व विद्यालय का मान बढ़ाया है।इस उपलब्धि के लिए छात्राएं व सभी अध्यापक बधाई के पात्र हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *