Weather Update..सर्द मौसम में कांप रही काया| अब शीत लहर को रहिये तैयार| Click कर पढ़िये हाल-ए-मौसम
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-उत्तराखंड
मौसम सर्द होता जा रहा है और सर्द मौसम से हाल-बेहाल होने लगे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्द मौसम के चलते कांप रहा है। आने वाले दिनों में मौसम के और भी सर्द होने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में चार दिन शीत लहर चलने का पूूर्वानुमान है।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2021/11/moasam.jpg?resize=800%2C443&ssl=1)
इसे कहते हैं शीतलहर
इस खबर में हम शीतलहर को उल्लेख भी विस्तार से कर रहे हैं।
शीत दिवस तापमान के 10 डिग्री से कम हो जाने और अधिकतम तापमान के मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाने की बाद होता है। वहीं, अधिकतम तापमान के 6.5 डिग्री और इससे अधिक नीचे गिर जाने के बाद गंभीर शीत दिवस होता है।
चार दिन ऐसी रहेगी शीतलहर की स्थिति
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कुछ जिलों में आज से अगले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार जिले में 16 दिसंबर तक घना कोहरा छाने के साथ सर्द हवाएं चलने के आसार हैं। इसके अलावा उधमसिंह नगर व हरिद्वार में कोहरा छाया रहने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने (शनिवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों जिलों में गंभीर शीत लहर होने के आसार हैं। जबकि देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों के भी कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहेगी।